सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: कभी धूप, कभी छांव, पर्यटकों को भाया सुहावना मौसम

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में बुधवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चला। घाटी का सुहावना मौसम पर्यटकों को खूब भाया। बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18-22 जून को मौसम आमतौर पर बादल वाला रहेगा। कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed