{"_id":"6a33001a10b818b2b00275e7","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112409-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्करी में शामिल सात आरोपी हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्करी में शामिल सात आरोपी हिरासत में लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलगाम। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत कुलगाम पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त सात आदतन अपराधियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों में दिलबर अहमद भट, इशफाक अहमद भट, मुश्ताक अहमद भट, निसार अहमद डार, शाहिद मुश्ताक, आरिफ हुसैन गनी और हिलाल अहमद लोन शामिल हैं। इन्हें प्रदेश की विभिन्न जिला जेलों में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में शामिल रहे हैं और पहले की कानूनी व निवारक कार्रवाइयों के बावजूद मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गतिविधियों में लगातार संलिप्त पाए गए। उनकी गतिविधियां समाज, विशेषकर युवाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई थीं।
कुलगाम पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई जिले में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने यह भी बताया कि ऐसे अन्य आदतन अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ भी पीआईटी एनडीपीएस एक्ट सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।