{"_id":"6a32fffcc4883690860108d1","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112390-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गुरेज की तुलैल घाटी में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, पुल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गुरेज की तुलैल घाटी में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, पुल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदीपोरा। तुलैल घाटी (गुरेज) में मंगलवार शाम बादल फटने की घटना के बाद इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस बीच महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया और कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।
अधिकारियों के अनुसार चकवाली नाले के पास बादल फटने से जलस्तर अचानक बढ़ गया और बहाव के साथ पानी, कीचड़ और मलबा आसपास के गांवों की ओर बढ़ गया। इस कारण घाटी में आवाजाही अस्थायी रूप से बाधित हो गई।
लोगों के अनुसार बाढ़ का पानी कृषि भूमि और निचले इलाकों में घुस गया, जिससे चिंता का माहौल है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए टीमों को रवाना कर दिया है। अधिकारियों ने नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अस्थिर बना है।
विज्ञापन
प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार होते ही क्षतिग्रस्त पुल और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत व बहाली कार्य शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि गुरेज और तुलैल घाटी हिमालयी क्षेत्र में हैं और गर्मियों के दौरान बादल फटने के बीच अचानक बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है।