{"_id":"6a32f67bcd393b006a02824a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-112415-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख को मिला पहला पश्मीना विकास बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख को मिला पहला पश्मीना विकास बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लेह। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख पश्मीना विकास बोर्ड की स्थापना को मंजूरी दी है। यह देश का पहला समर्पित निकाय है जिसका उद्देश्य लद्दाखी पश्मीना को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना और संपूर्ण पश्मीना मूल्य शृंखला को सुदृढ़ करना है।
बोर्ड का उद्देश्य पशुपालक समुदायों की आय बढ़ाना, वस्त्र व हस्तशिल्प क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करना, लद्दाख के भीतर मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करना तथा बिचौलियों पर निर्भरता कम करना है। लद्दाख में लगभग दो लाख पश्मीना बकरियां हैं जिनका पालन मुख्य रूप से घुमंतू चांगपा समुदाय द्वारा किया जाता है।
लद्दाख पश्मीना विकास बोर्ड बकरियों की उत्पादकता में सुधार, स्थानीय प्रसंस्करण अवसंरचना के विकास, कारीगरों को समर्थन, वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमाणन और निर्यात संवर्धन के माध्यम से पश्मीना क्षेत्र के समग्र विकास का मार्गदर्शन करेगा। इसके अलावा लद्दाख पश्मीना मिशन को भी लागू करेगा जिसका उद्देश्य लद्दाख को प्रामाणिक और प्रीमियम पश्मीना उत्पादों के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।