{"_id":"6a35a69b56b8c970bc01e8a3","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-112532-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर तक जनगणना कार्य पूरा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा लद्दाख: अमित शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर तक जनगणना कार्य पूरा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा लद्दाख: अमित शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कारगिल। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी अमित शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि लद्दाख सितंबर तक जनगणना-2027 से संबंधित सभी कार्य पूरे करने वाला देश का पहला राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना आंकड़ों के लिए 1 अक्तूबर 2026 को संदर्भ तिथि निर्धारित की गई है।
कारगिल में चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमित शर्मा ने विशेष रूप से लद्दाख के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में सटीक एवं व्यापक डेटा संग्रहण के महत्व पर जोर दिया।
बैठक में जनगणना गतिविधियों की प्रगति, प्रगणकों के प्रशिक्षण, जन-जागरूकता अभियानों तथा फील्ड मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अमित शर्मा ने कारगिल जिले की तैयारियों की सराहना करते हुए अधिकारियों को प्रवासी आबादी और दूरस्थ बस्तियों सहित सभी परिवारों का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से जनगणना अधिकारियों का सहयोग करने तथा प्रभावी योजना निर्माण और समावेशी विकास के लिए सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील भी की।