{"_id":"6a398eb3ab4b61ee300c4567","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112648-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: स्पीकर ने पाखरपोरा के दारुल-उलूम अग्निकांड स्थल का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: स्पीकर ने पाखरपोरा के दारुल-उलूम अग्निकांड स्थल का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने सोमवार को पाखरपोरा स्थित दारुल-उलूम में अग्निकांड स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित छात्रों, स्टाफ व स्थानीय लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
दौरे के दौरान स्पीकर ने शैक्षणिक संस्थान को भारी नुकसान पहुंचाने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों, प्रबंधन और स्थानीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की और संस्थान की बहाली में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
स्पीकर ने संस्थान के महत्व पर जोर देते हुए प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि दारुल-उलूम को जल्द से जल्द पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियां बिना अनावश्यक देरी के फिर से शुरू हों, यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्पीकर ने जिला प्रशासन को आग से हुए नुकसान का व्यापक आकलन करने और पुनर्निर्माण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने का निर्देश दिया।