J&K: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एलजी सिन्हा, बालटाल अस्पताल में श्रद्धालुओं से की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस अस्पताल पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बालटाल स्थित बेस अस्पताल का दौरा कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उपराज्यपाल ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों और यात्रा की तैयारियों से अवगत कराया।
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए पूरे मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रोड ओपनिंग पार्टियां (आरओपी) तैनात की हैं।
श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीआरपीएफ की 84वीं बटालियन ने रामबन जिले के चंद्रकोट में 24 घंटे चलने वाला मोबाइल स्वास्थ्य शिविर भी स्थापित किया है। इस शिविर में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की गई है।
इससे पहले यात्रा के सातवें दिन जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से करीब 10 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम मार्गों से यात्रा कर रहे हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी और बेहतर यातायात प्रबंधन के चलते यात्रा काफिलों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।
श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और अन्य सुविधाओं को लेकर संतोष जताया है। 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.