{"_id":"6a0f56e62746866e820d4025","slug":"meeting-in-delhi-today-on-ladakh-issues-organizations-stand-firm-on-full-statehood-and-sixth-schedule-status-f-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख के मुद्दों पर दिल्ली में बैठक आज: पूर्ण राज्य का दर्जा-छठी अनुसूची पर अड़े संगठन, तय होगा आगे का एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख के मुद्दों पर दिल्ली में बैठक आज: पूर्ण राज्य का दर्जा-छठी अनुसूची पर अड़े संगठन, तय होगा आगे का एजेंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, लेह
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 22 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सार
लद्दाख के मुद्दों पर लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) की गृह मंत्रालय के साथ बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। बैठक से पहले संगठनों ने स्पष्ट किया है कि वे पूर्ण राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची पर ही बात करेंगे।
लद्दाख के मुद्दों पर दिल्ली में बैठक आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लद्दाख के मुद्दों पर लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) की गृह मंत्रालय के साथ बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। बैठक से पहले संगठनों ने स्पष्ट किया है कि वे पूर्ण राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची पर ही बात करेंगे। मंत्रालय के अधिकारियों संग होने वाली सब कमेटी की बैठक के लिए दोनों संगठनों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच गए हैं।
बैठक से पहले लेह एपेक्स बॉडी ने लद्दाख के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चर्चा के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम भेजे हैं। प्रतिनिधिमंडल में लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष एवं लेह एपेक्स बॉडी के सह-अध्यक्ष छेरिंग दोरजे लकरुक, लद्दाख गोम्पा संघ के अध्यक्ष वेनेरेबल दोरजे स्टानजिन तथा पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शामिल हैं। कारगिली ने साफ किया कि वे अपने एजेंडे से पीछे नहीं हट रहे हैं। उस पर कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख सब ऑर्डिनेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (एलएसएएस) बनाने के प्रस्ताव पर कारगिली ने सवाल उठाया कि लद्दाख के लिए केवल सब ऑर्डिनेट प्रशासनिक ढांचा ही क्यों प्रस्तावित किया जा रहा है। एक अधीनस्थ सेवा के पास स्वतंत्र निर्णय लेने की शक्ति नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि जहां जम्मू-कश्मीर सरकार जम्मू एंड कश्मीर शब्द का उपयोग करती है, वहीं लद्दाख में अभी भी केंद्र शासित लद्दाख का प्रशासन लिखा जाता है, जो दिल्ली से सीधे प्रशासनिक नियंत्रण को दर्शाता है। उन्होंने इसे नामंजूर करते हुए पूर्ण राज्य की मांग दोहराई।
Trending Videos
विक्रम हेगड़े को शामिल करने पर कोई जवाब नहीं
अपने पत्र में लेह एपेक्स बॉडी ने सुप्रीम कोर्ट के वकील विक्रम हेगड़े को बैठक में कानूनी सलाहकार के रूप में शामिल करने की अनुमति भी मांगी है। हालांकि इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। केडीए की ओर से बैठक में सह-अध्यक्ष सज्जाद कारगिली और असगर अली करबलाई के साथ केडीए सदस्य गुलाम रसूल नकवी हिस्सा लेंगे।
प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा, बैठक शाम चार बजे से
लद्दाख मामलों पर सब कमेटी की बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे से शुरू होगी। इसके लिए लद्दाख से प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंच चुका है। दोनों संगठनों ने बातचीत के सकारात्मक रहने की उम्मीद जताई। सज्जाद कारगिली ने कहा कि अतीत में कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब केवल चर्चा नहीं बल्कि ठोस नतीजे सामने आना जरूरी है।