फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Over 1,100 films from more than 50 countries entered in the international film festival.

Srinagar: सात सितंबर से सजेगा जम्मू-कश्मीर का पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 1100 से अधिक फिल्मों की एंट्री

Tue, 04 Aug 2026 11:43 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 04 Aug 2026 11:43 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए 50 से अधिक देशों से 1100 से ज्यादा फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। यह महोत्सव 7 से 10 सितंबर तक श्रीनगर में 'रंग-ए-सिनेमा' थीम के साथ आयोजित होगा।

विज्ञापन
Over 1,100 films from more than 50 countries entered in the international film festival.
सूचना निदेशक श्रेया सिंघल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए सरकार को अबत 50 से अधिक देशों से 1100 से ज्यादा फिल्में मिल चुकी हैं। सोमवार कोसूचना निदेशक श्रेया सिंघल ने श्रीनगर के मीडिया कॉम्प्लेक्स में जम्मू-कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। बैठक में निदेशक ने स्थान प्रबंधन, प्रतिनिधियों की सुविधा, मीडिया प्रबंधन, परिवहन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तकनीकी सहायता, रसद और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

Over 1,100 films from more than 50 countries entered in the international film festival.
सूचना निदेशक श्रेया सिंघल - फोटो : संवाद

निदेशक ने कहा कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का पहला संस्करण जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक और सिनेमाई परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह आयोजन जम्मू-कश्मीर की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, कलात्मक उत्कृष्टता और फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में राज्य की अपार संभावनाओं को दुनिया के सामने लाएगा।

निदेशक ने सभी अधिकारियों और संबंधित समितियों को विभागों और एजेंसियों के बीच करीबी समन्वय बनाए रखने और प्रभावी तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को सुचारू, पेशेवर और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सावधानीपूर्वक योजना, त्वरित क्रियान्वयन और तैयारियों की निरंतर निगरानी जरूरी है।

उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मजबूत मीडिया और प्रचार प्रबंधों पर भी जोर दिया। निदेशक ने दोहराया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग इस महोत्सव को उच्चतम पेशेवर मानकों के साथ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। फिल्म महोत्सव सात से 10 सितंबर तक रंग-ए-सिनेमा थीम पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं, उद्योग पेशेवरों और दर्शकों को भारत के सबसे विशिष्ट सांस्कृतिक परिदृश्यों में से एक में एक साथ लाना है।

बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. जहूर अहमद रैना, सैयद शहनवाज बुखारी, दीपक डूबे, उपनिदेशक सूचना जावेद अहमद राथर, मोहम्मद रफीक जुल्लाह, आशु कुमारी, मोक्ष डोगरा, ज़ुबैर अहमद, फिल्म प्रोडक्शन अधिकारी अफाक रसूल गड्डा, विभिन्न जिलों के जिला सूचना अधिकारी और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed