फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Services of all employees appointed in the Kishtwar unit of the Jammu & Kashmir Waqf Board since 2024 terminat

वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: किश्तवाड़ इकाई में 2024 के बाद हुई सभी नियुक्तियां रद्द, जांच के बाद सभी सेवाएं खत्म

Mon, 03 Aug 2026 07:06 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 03 Aug 2026 07:06 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने किश्तवाड़ इकाई में 1 जनवरी 2024 के बाद हुई सभी नियुक्तियों को नियमों के उल्लंघन के चलते रद्द कर दिया है। जांच में बिना सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के नियुक्तियां किए जाने की बात सामने आई।

विज्ञापन
Services of all employees appointed in the Kishtwar unit of the Jammu & Kashmir Waqf Board since 2024 terminat
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने अपनी किश्तवाड़ इकाई में एक जनवरी 2024 के बाद की गई सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। जांच में पाया गया कि ये नियुक्तियां सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना और नियमों का उल्लंघन करके की गई थीं। इसके साथ ही इन सभी कर्मचारियों की सेवाएं एक अगस्त 2026 से समाप्त हो गई हैं।वक्फ बोर्ड की किश्तवाड़ इकाई में हुई नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वक्फ बोर्ड प्रशासन ने 30 जुलाई 2026 को जांच समिति का गठन किया था। समिति को किश्तवाड़ इकाई के प्रशासनिक व वित्तीय कामकाज और नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

विज्ञापन

जांच समिति ने प्रारंभिक जांच में पाया कि किश्तवाड़ के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय की ओर से एक जनवरी 2024 से एक अगस्त 2026 के बीच की गई नियुक्तियों में प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों का उल्लंघन हुआ था। नियुक्तियां करने से पहले सक्षम प्राधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस आधार पर जांच समिति ने इन सभी अवैध नियुक्तियों को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की सिफारिश की थी।वक्फ बोर्ड कार्यालय से आदेश जारी

समिति की सिफारिशों के आधार पर नियुक्तियों को रद्द करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष के कार्यालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया। इस आदेश के तहत एक जनवरी 2024 के बाद तैनात किए गए सभी कर्मचारियों की सेवाएं एक अगस्त 2026 से समाप्त कर दी गई हैं। वक्फ बोर्ड के इस सख्त कदम से प्रशासनिक पारदर्शी व्यवस्था का संदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed