सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Second day of the International Yoga Festival in Leh

Leh: लेह में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का दूसरा दिन, आईटीबीपी कर्मियों की भागीदारी से और खास बना योगाथॉन

अमर उजाला, नेटवर्क लेह Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 16 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

लेह में महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव के दूसरे दिन योगाथॉन, योग सत्र और विश्व शांति प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया।

Second day of the International Yoga Festival in Leh
लेह के सिंधु घाट पर आयोजित योग सत्र में भाग लेते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव-2026 के दूसरे दिन योगाथॉन, योग सत्र और विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया।

योगाथॉन की शुरुआत महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के देवाचन परिसर से हुई और इसका समापन सिंधु घाट लेह में हुआ। इसमें आईटीबीपी कर्मियों, विद्यार्थियों, वंदनीय संघ सदस्यों तथा भारत और विदेशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने योग, ध्यान, स्वस्थ जीवनशैली और शांति का संदेश देने वाले प्लेकार्ड भी प्रदर्शित किए।

सिंधु घाट में योग विशेषज्ञ ऋषिका सांगवान के नेतृत्व में आयोजित योग सत्र में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और भावनात्मक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर वंदनीय भिक्षु संघसेन ने सभा को संबोधित करते हुए तनाव प्रबंधन, अनुशासन और आंतरिक शांति को बढ़ावा देने में योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान महाबोधि सोसाइटी, बेंगलुरु के मोस्ट वेनेरेबल कास्सपा थेरा और संघ सदस्यों ने सिंधु नदी के तट पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं भी कीं। इस अवसर पर आईटीबीपी नॉर्थवेस्ट फ्रंटियर, लेह के अधिकारियों को उनके सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed