सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, BijBihada, Search, After Input of Terrorist, Operation Caso

Srinagar News: आतंकी सूचना के बाद बिजबिहाड़ा में चलाया कासो

विज्ञापन
Srinagar, BijBihada, Search, After Input of Terrorist, Operation Caso
विज्ञापन
- रातभर चला सर्च ऑपरेशन, हाईवे पर भी मुस्तैद रही पुलिस और सुरक्षाबल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। आतंकी इनपुट के बाद अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में शनिवार रात को पुलिस ने चलाया कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) शुरू किया। रविवार सुबह तक चले इस सर्च ऑपरेशन के दौरान बिजबिहाड़ा, अनंतनाग और काजीगुंड में हाईवे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार रात को आतंकी गतिविधियों से संबंधित विशेष सूचना मिलने के बाद अनंतनाग जिले के बिजबेहरा क्षेत्र के जबलीपोरा इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की आवाजाही को रोका जा सके। सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान रविवार सुबह तक जारी रहे, इसमें अन्य तथ्यों का सुरक्षाबलों ने अभी खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रविवार को सुबह से हाईवे पर काजीगुंड से अनंतनाग के बिजबिहाड़ा और श्रीनगर तक वाहनों की कड़ी चेकिंग की गई। वाहनों के अलावा यात्रियों की भी जांच की गई। इस दौरान थर्मल इमेजिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। साथ ही श्वान दस्ते को भी लगाया गया। हाईवे पर वाहनों की जांच के अलावा श्रीनगर के अंदरूनी मार्गों पर भी चेकिंग अभियान चलाए गए। गेस्ट हाउस और होम स्टे के अलावा झेलम में खड़ी हाउसबोट की भी जांच की गई। पुराने शहर में कुछ जगह पुलिस ने किराएदारों की भी जानकारी हासिल की

यातायात पुलिस अधिकारियों ने किया दौरा
यातायात पुलिस अधिकारियों ने काजीगुंड इलाके का दौरा किया और ट्रैफिक मैनेजमेंट और एनफोर्समेंट का जायजा लेने के लिए अलग-अलग नाका (चेकपॉइंट) पॉइंट्स की जांच की। मौके पर ही ट्रैफिक नियमों के खुले उल्लंघन के खिलाफ एक स्पेशल ड्राइव चलाई गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कई गाड़ियों का चालान किया गया। ड्राइवरों और आम जनता को भी अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed