{"_id":"6952ec8063426ef10404c417","slug":"srinagar-cold-wave-heavy-snow-fall-srinagar-news-c-10-lko1027-798179-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आज घाटी के मैदानी इलाकों में हो सकती है हल्की बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आज घाटी के मैदानी इलाकों में हो सकती है हल्की बर्फबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहाड़ी इलाकों में फिर हुई बर्फबारी, घाटी के सभी शहरों का तापमान सुधरा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सोमवार से फिर से बर्फबारी की शुरुआत हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से बुधवार के बीच मैदानी इलाकों में भी बारिश और फिर हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के बीच सोमवार को घाटी के लगभग सभी जगह न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सुधार आया है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। इससे मुख्य रूप से कश्मीर घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी। यह दोपहर और अगले दिन सुबह के बीच होने की उम्मीद है। अगर रात में बारिश जारी रहती है तो कुछ मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है।
31 दिसंबर और 1 जनवरी को जम्मू और कश्मीर में ज्यादातर जगह बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। हालांकि मैदानी इलाकों में अच्छी बर्फ जमा होने की संभावना नहीं है लेकिन गिरते तापमान की वजह से बर्फबारी की संभावना बेहतर होगी। 2-5 जनवरी के बीच मौसम सूखा रहेेने की उम्मीद है।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था।
Trending Videos