सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Garbage Store, Sonmarg, Peoples Angry

Srinagar News: 16 लाख रुपये में दिया ठेका, सोनमर्ग में सफाई बदहाल

विज्ञापन
Srinagar, Garbage Store, Sonmarg, Peoples Angry
सोनमर्ग में जमा कचरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गांदरबल। जिले के सुरम्य पर्यटन स्थल सोनमर्ग में स्वच्छता के लिए 16 लाख रुपये का ठेका देने के बावजूद घाटी में सफाई की हालत बदहाल बनी हुई है। कचरे का ढेर लगना और आवारा कुत्तों की बढ़ती मौजूदगी से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में चिंता बढ़ गई है।
इस मुद्दे ने इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर साफ-सफाई के उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनमर्ग बाजार के पीछे कचरे के ढेर जमा हो गए हैं जिससे अस्वच्छ हालात पैदा हो गए हैं। बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते आकर्षित हो रहे हैं जिससे लोगों का उस इलाके से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कथित तौर पर पास के इलाके में एक व्यक्ति पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। सूत्रों के अनुसार सोनमर्ग विकास प्राधिकरण ने इलाके में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए एक साल के लिए 16 लाख रुपये का ठेका जारी किया था। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नदारद है। लोगों ने ठेकेदार पर नियमित रूप से कचरा साफ न कराने का आरोप है।
बाजार में होटल मालिक और दुकानदार अक्सर अपनी दुकानों के पीछे कचरा फेंक देते हैं जिससे यह समस्या और बढ़ रही है। एक स्थानीय निवासी बशारत नबी ने कहा कि बदबू और आवारा कुत्तों की मौजूदगी के कारण लोगों का आजादी से घूमना-फिरना मुश्किल हो गया है। पर्यटक भी यह हालात देख निराश होते हैं। कुत्ते कब किस पर हमला बोल दें, कुछ नहीं पता।
दुकानदार तारिक अहमद ने कहा कि सोनमर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ऐसी स्थिति में पर्यटन और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इलाके में लगाया गया जल निकासी (ड्रेनेज) सिस्टम काम नहीं कर रहा है। उस पर भी पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।
जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं
सोनमर्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन शाखा को हाल ही में निर्देश दिया गया है कि जो लोग गलत तरीके से कचरा फेंकते पाए जाएं उन पर भारी जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि ठेकेदार को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह बाजार के पीछे जमा कचरे को तुरंत साफ करे। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों ने चिंता जताई है कि साफ-सफाई की खराब हालत सोनमर्ग की एक पर्यटन स्थल के तौर पर साख को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed