{"_id":"69c1eacac7de58e7e807af64","slug":"nia-raids-nine-locations-in-jammu-kashmir-in-connection-with-red-fort-blast-digital-devices-seized-and-sent-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : लाल किला धमाके में NIA ने जम्मू-कश्मीर में नौ जगह की छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त, जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : लाल किला धमाके में NIA ने जम्मू-कश्मीर में नौ जगह की छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त, जांच के लिए भेजे
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को लाल किला बम धमाके के मामले में जम्मू-कश्मीर में नौ जगह छापे मारे। कई डिजिटल उपकरण जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। एनआईए के प्रवक्ता के अनुसार जिला श्रीनगर, बारामुला, जम्मू, कुलगाम, गांदरबल और कुपवाड़ा में ठिकानों को खंगाला गया है।
एनआईए
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को लाल किला बम धमाके के मामले में जम्मू-कश्मीर में नौ जगह छापे मारे। कई डिजिटल उपकरण जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। एनआईए के प्रवक्ता के अनुसार जिला श्रीनगर, बारामुला, जम्मू, कुलगाम, गांदरबल और कुपवाड़ा में ठिकानों को खंगाला गया है।
Trending Videos
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने सुबह कुपवाड़ा में हंदवाड़ा के गुलूरा में एक कारोबारी के घर और कुलगाम के शुरट गांव में तलाशी अभियान चलाया। शुरट में मोहम्मद शफी के घर की तलाशी ली गई। टीम के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी थे। इस दौरान इलाके को घेर लिया गया। अधिकारियों ने दस्तावेजों, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य चीजों की जांच की। जांच से जुड़े किसी भी संभावित लिंक या बातचीत के लिए डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने अभी कारोबारी की पहचान और उसकी कथित भूमिका की जानकारी नहीं दी है। सूत्रों ने बताया है कि छापा लाल किला धमाका मामले में जुड़े नेटवर्क और लोगों का पता लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि लाल किला धमाके में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी भी इसी धमाके में मारा गया था। जांच में एनआईए को पता चला कि उमर ने गिरफ्तार किए गए सह आरोपियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस बम धमाके की साजिश रची थी। एजेंसी हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जांच में जुटी है।