सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Sonam Wangchuk, Meet Victims Family, Died Peoples in Violence

Srinagar News: लेह हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मिले वांगचुक, अपनों को याद सिसक उठे पीड़ित

विज्ञापन
Leh, Sonam Wangchuk, Meet Victims Family, Died Peoples in Violence
24 सितंबर को जान गंवाने वालों के परिजनों को सांत्वना देते हुए सोनम वांगचुक दिखाई दिए, स्रोत — स
विज्ञापन
पीड़ित बोले-न्याय न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मुलाकात की। इस दौरान हिंसा में जान गंवाने वाले अपने लोगों को याद कर परिजन सिसक उठे। वांगचुक के साथ उनकी पत्नी गीतांजलि, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी थे।
माहौल इतना भावुक था कि मृतकों के परिजन ठीक से भी नहीं बोल पा रहे थे। वांगचुक के साथ ही लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवारों को समर्थन का भरोसा दिलाया। परिजन ने कहा कि वे न्याय की मांग कर रहे हैं और जब तक जवाबदेही तय नहीं होती वे संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लेह हिंसा में जिगमेट दोरजे (25), स्टेंजिन नमग्याल (23), रिनचेन दादुल (20) और सिवांग थारचिन (46) की जान गई थी। इसके बाद भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर राजस्थान स्थित जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया था। वहां से करीब छह माह बाद रिहा होकर 22 मार्च को वांगचुक लेह पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed