{"_id":"69ced682b8212665160483e8","slug":"srinagar-illegal-wood-seized-handwara-mawar-police-taken-action-srinagar-news-c-10-lko1027-875646-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हंदवाड़ा के मावर में अवैध लकड़ी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हंदवाड़ा के मावर में अवैध लकड़ी जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा के मावर इलाके में वीरवार को पुलिस ने अवैध लकड़ी से लदे एक वाहन को जब्त किया। इस कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों ने वन सुरक्षाबल (एफपीएफ) पर लकड़ी की तस्करी को बढ़ावा देने और आम जनता की जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना कलामाबाद को अवैध लकड़ी की ढुलाई की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने विशेष नाका लगाया। जांच के दौरान लकड़ी से लदे वाहन को पकड़ लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने जब्ती की पुष्टि करते हुए कहा कि लकड़ी कहां से लाई और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वन सुरक्षाबल जंगल की बहुमूल्य लकड़ी की तस्करी होने दे रहा है। जिन लोगों को घर निर्माण के लिए वास्तव में लकड़ी की जरूरत होती है उन्हें अनुमति नहीं दी जाती। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ एफपीएफ अधिकारी की तस्करों के साथ मिलीभगत है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले में शामिल अधिकारियों तथा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
Trending Videos