{"_id":"69d6bcce01ae3bc49b0a2c5c","slug":"srinagar-smoking-in-public-place-police-taken-action-penelty-srinagar-news-c-10-lko1027-881235-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। पुलिस ने राजस्व विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर जिले में कानून के पालन को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
सरकारी स्कूल चंदूस के दायरे में विशेष अभियान चलाया गया। दुकानों का निरीक्षण किया गया। प्रतिबंधित क्षेत्र में धूम्रपान करते पाए गए लोगों पर कोटपा कानून के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 1300 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया।
इसके अलावा मेडिकल और फार्मेसी दुकानों की भी जांच की गई। वैध लाइसेंस, स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और नियंत्रित दवाओं से संबंधित नियमों के पालन का निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos