{"_id":"6a442e71043301f26a0c500e","slug":"srinagar-kashmir-schools-summer-vacation-from-6th-july-srinagar-news-c-264-1-sr11002-112970-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर के स्कूलों में 6 जुलाई से दो हफ्ते की गर्मी की छुट्टियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर के स्कूलों में 6 जुलाई से दो हफ्ते की गर्मी की छुट्टियां घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। घाटी के सभी स्कूलों में आगामी 6 जुलाई से दो सप्ताह के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की गई है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर द्वारा एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
निदेशालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद कश्मीर संभाग में काम कर रहे सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 6 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह आदेश हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है।