{"_id":"69cc38b1a3af6bd2dc078967","slug":"srinagar-mid-day-meal-cook-women-protest-handwara-srinagar-news-c-10-lko1027-873825-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शिक्षा विभाग के रसोइयों ने हंदवाड़ा में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शिक्षा विभाग के रसोइयों ने हंदवाड़ा में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में रसोइयों का प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
- नियमित वेतन और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के कार्यान्वयन की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। शिक्षा विभाग के रसोइयों ने मंगलवार को हंदवाड़ा में प्रदर्शन किया। इनर पार्क हंदवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान इन्होंने नियमित वेतन और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के कार्यान्वयन की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे रसोइयों ने सरकार से कहा कि या तो स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना को बंद कर दिया जाए या सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें नियमित वेतन मिले। प्रदर्शन कर रही महिला रसोइयों ने कहा, हम सिर्फ 30 रुपये प्रतिदिन कमा रहे हैं। इस महंगाई के दौर में उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो वेतन सरकार की ओर से उन्हें दिया जा रहा है उसमें हमें अपना जीवन व्यतीत करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जब मंत्री लाखों की कमाई के बावजूद भी अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में संघर्ष करते हैं तो हम सिर्फ 30 रुपये प्रतिदिन में अपनी जरूरतें कैसे पूरी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने का आग्रह किया।
Trending Videos