सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Rush of Tourists, Tulip Garderen, First Day of Opening

Srinagar News: लाखों ट्यूलिप की रंगीन चादर देखने उमड़े हजारों लोग

विज्ञापन
Srinagar, Rush of Tourists, Tulip Garderen, First Day of Opening
श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन के उद्घाटन के बाद पहुंचे पर्यटक। संवाद - फोटो : rspura news
विज्ञापन
- पर्यटक बोले-कश्मीर खूबसूरत है, यहां के लोग सहयोगी हैं, डरने कोई कोई जरूरत नहीं
Trending Videos

-सीएम उमर ने उम्मीद जताई कि आने वाले महीनों में पर्यटक यहां का भरपूर आनंद लेंगे


अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। जबरवान की पहाड़ियों पर तैरते बादल, रिमझिम बरसती बारिश और सामने बिछी लाखों ट्यूलिप की रंगीन चादर... विश्व प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन के खुलने के पहले ही दिन कुछ ऐसा ही जादुई नजारा देखने को मिला। इस अद्भुत नजारे को देखकर यहां पहुंचे हर सैलानी की जुबान पर बस एक ही बात थी कि कश्मीर वाकई बेहद खूबसूरत है, जिंदगी में एक बार यहां जरूर आना चाहिए।
एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के खुलने के पहले ही दिन हजारों लोगों ने खूबसूरत नजारे देखे। ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरी कहावत वंद चली शीन गलि, बेई यी बहार (सर्दी चली जाएगी, बर्फ पिघल जाएगी और वसंत फिर से आएगा) कहते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले महीनों में पर्यटक यहां की खूबसूरती का आनंद लेंगे। पहले ही दिन आगंतुकों की भीड़ ट्यूलिप गार्डन के बाहर उद्घाटन का इंतजार करते हुए दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह गार्डन पूरे मौसम के दौरान पर्यटकों और स्थानीय आगंतुकों दोनों का स्वागत करेगा और कश्मीर की पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी को एक बार जरूर आना चाहिए
पुणे की रुचिका पाटिल ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से कश्मीर में घूम रही हैं। सोमवार को सैर का आखिरी दिन था लेकिन पता चला कि ट्यूलिप गार्डन खुल रहा है तो सबसे पहले सुबह इस खूबसूरती को देखने यहां पहुंची। मैं खुशकिस्मत हूं, यहां के नजारे बहुत खूबसूरत हैं। हर किसी को एक बार जरूर आना चाहिए। ऐसे नजारे और कहीं नहीं देखने को मिलेंगे। यहां के लोग काफी सहयोगी हैं और डरने की जरूरत नहीं है।
माहौल काफी बढ़िया, यहां के लोग भी अच्छे
दुबई से आए भगवान दास ने कहा कि मैं यही नजारे देखने के लिए विशेष तौर से यहां आया हूं। पिछले तीस वर्षों से कश्मीर आने का सपना था लेकिन डर के मारे प्लान नहीं बना पा रहे थे। अब माहौल काफी बढ़िया है। यहां के लोग भी अच्छे हैं। विदेश से बेहतर है कि अपने देश में घूमने आइये। कोलकाता से आईं गौरी नंदवि ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन के नजारे मन मोह लेने वाले हैं। कश्मीर की खूबसूरती को लफ्जों में बयान नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed