सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Sinthan Top, Police And Army, Run Rescue Operation, 13 Hours

Srinagar News: सिंथन पास पर बर्फीले तूफान के बीच पुलिस व सेना के जवानों ने 13 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

विज्ञापन
Srinagar, Sinthan Top, Police And Army, Run Rescue Operation, 13 Hours
अनंतनाग के सिंथन पास पर फंसे वाहनों को निकालने वाले पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- 32 वाहनों को किया क्लियर, 214 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिंथन पास पर बर्फीले तूफान के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन करीब 13 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान 32 वाहनों को सुरक्षित निकाला गया जिनमें 214 यात्री सवार थे। लोगों ने इन टीमों के संयुक्त प्रयास की काफी सराहना की।
बता दें कि सिंथन पास कश्मीर घाटी को किश्तवाड़ के साथ जोड़ता है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह इलाके में तेज बर्फबारी के बीच कुछ वाहन अनंतनाग जिले के सिंथन पास से गुजरते समय वहां फंस गए। मौसम बिगड़ता चला गया और बर्फीले तूफान के बीच वाहनों का वहां से निकलना असंभव हो गया। वाहनों की संख्या बढ़ गई और वह बर्फबारी के चलते वहां फंस गए। इसकी जानकारी पुलिस स्टेशन लार्नू को दी गई जिन्होंने तुरंत अपनी टीम मौके के लिए रवाना कर दी। इस रेस्क्यू टीम का नेतृत्व एसडीपीओ कोकरनाग आरिफ और एसएचओ लार्नू सज्जाद अहमद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी, मुश्किल रास्तों और बेहद कम विजिबिलिटी का सामना करते हुए अनंतनाग पुलिस की टीम ने सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स और एनएचआईडीसीएल के कर्मचारियों के साथ मिलकर अनंतनाग के सिंथन पास पर साहसी बचाव अभियान चलाया। खराब मौसम और फिसलन भरी सड़कों के बावजूद इन संयुक्त टीमों ने सफलतापूर्वक 214 फंसे हुए पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। करीब 32 वाहनों को क्लियर कराया गया। अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ और रोजादार होने के बावजूद अनंतनाग पुलिस के जवानों ने रात 12 बजे तक इस ऑपरेशन को जारी रखा।
भोजन, पीने का पानी और अस्थायी रहने की जगह मुहैया कराई
बेहद खराब मौसम और बर्फ से बंद सड़कों का सामना करते हुए बचाव दल सिंथन टॉप पहुंचा और वहां फंसे नागरिकों को रेस्क्यू किया। इस दौरान उन्हें गर्म भोजन, पीने का पानी और अस्थायी रहने की जगह मुहैया कराई गई। मरम्मत और बचाव दलों ने फंसे हुए वाहनों को फिर से चलने लायक बनाया जबकि जिन वाहनों को ठीक नहीं किया जा सका उनमें सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मेडिकल टीमों ने जरूरतमंदों को मदद और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं। यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें सभी नागरिकों और वाहनों को कोकरनाग टाउन तक एस्कॉर्ट किया गया। इस मिशन के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed