{"_id":"69c83826564febf2c6098259","slug":"srinagar-sopore-police-sports-activities-grand-finale-srinagar-news-c-264-1-udh1007-110237-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सोपोर पुलिस ने कराया खेल गतिविधियों का ग्रैंड फिनाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सोपोर पुलिस ने कराया खेल गतिविधियों का ग्रैंड फिनाले
विज्ञापन
बारामुला के सोपोर में खेल प्रतियोगिता। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोपोर। पुलिस ने शनिवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत खेलकूद गतिविधियों का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया। इस अवसर पर नॉर्थ कश्मीर रेंज के डीआईजी मकसूद-उल-जमान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी इफ्तखार तालिब पुलिस और सिविल प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य लोग, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, संस्थाओं के प्रमुख, शिक्षक आदि शामिल हुए। पुलिस की ओर से लगभग 20 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें खेलकूद कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षिक पहलों और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शामिल थे। इन कार्यक्रमों में सरकारी और निजी स्कूलों, खेल क्लबों, युवा समूहों और नागरिक समाज संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।
ग्रैंड फिनाले में चार प्रमुख खेल क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और खो-खो का समापन हुआ। इसमें भाग लेने वाले युवाओं ने प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना को प्रदर्शित किया। विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए गए। एसएसपी ने युवाओं की रचनात्मक भागीदारी के महत्व पर बल दिया और दोहराया कि पुलिसिंग केवल कानून प्रवर्तन तक सीमित नहीं है बल्कि यह विश्वास बनाने और सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा, हमारे युवा सोपोर की ताकत हैं। ऐसी पहल के माध्यम से हम उन्हें सकारात्मक मंच प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं जो अनुशासन, आत्मविश्वास और उद्देश्य की भावना को बढ़ावा दें। मुख्य अतिथि ने इस प्रकार के प्रभावशाली कार्यक्रमों को आयोजित करने में सोपोर पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से नकारात्मक प्रभावों से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का भी आग्रह किया।
Trending Videos