{"_id":"6a34572d726ecd7ad300c65c","slug":"srinagar-street-vendors-held-protest-shopian-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112453-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शोपियां में रेहड़ी वालों का प्रदर्शन, बोले- 50 साल से यहां धंधा कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शोपियां में रेहड़ी वालों का प्रदर्शन, बोले- 50 साल से यहां धंधा कर रहे हैं
विज्ञापन
शोपियां में स्ट्रीट वेंडर्स का प्रदर्शन। संवाद
- फोटो : योगेश कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक भी पहुंचे धरने पर, बाहरी लोगों को जगह देने का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। शोपियां में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए तय की गई नई जगह पर वीरवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब चयनित सूची वाले विक्रेता वहां पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन के हालिया आदेश के बावजूद 40-50 साल से कारोबार कर रहे स्थानीय रेहड़ी वालों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे विक्रेताओं ने कहा कि शोपियां में दशकों से कारोबार कर रहे स्थानीय रेहड़ी वालों को जगह देने में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जब तक शोपियां के सभी स्थानीय विक्रेताओं को जगह नहीं मिल जाती, तब तक दूसरे जिलों या बाहर के लोगों को जगह न दी जाए।
इस मौके पर पहुंचे विधायक शबीर अहमद कुल्ले ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय रेहड़ी वालों की मांगों के साथ खड़े हैं और जब तक शोपियां के सभी हकदार स्थानीय विक्रेताओं को जगह नहीं मिल जाती तब तक किसी और को वहां कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से स्थानीय कारोबारियों के अधिकारों की रक्षा करने और नए बाजार में जगह आवंटन में उन्हें प्राथमिकता देने की अपील की।