सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain

Srinagar News: सुबह से शुरू हुई बारिश शाम तक चली, पारा सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain
श्रीनगर में बारिश के दौरान लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में शनिवार सुबह से तेज बारिश शुरू हुई जो शाम तक चली। बारिश के कारण जहां एक ओर जगह-जगह जलभराव हो गया वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 8.7 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। शाम के बाद छाए रहे बादलों से मौसम में ठंडक बनी रही।
श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 17 जून तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद या शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ होने वाली बारिश आमतौर पर कुछ घंटों तक ही रहती है और कभी-कभी इसके साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed