{"_id":"6a6c327a5423bb28dc0b3784","slug":"strong-water-currents-near-amarnath-cave-after-heavy-rain-pilgrim-safety-under-close-watch-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: गुफा के निकट तेज बहाव से बढ़ी सतर्कता, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: गुफा के निकट तेज बहाव से बढ़ी सतर्कता, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
Fri, 31 Jul 2026 10:59 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:59 AM IST
सार
भारी बारिश के बाद अमरनाथ पवित्र गुफा के पास तेज जलधारा बहने से प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
अमरनाथ गुफा के पास तेज जलधारा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ पवित्र गुफा के निकट भारी बारिश के बाद तेज जलधारा बहने की सूचना मिली है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है और अमरनाथ यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल एहतियाती कदम उठाए गए हैं और पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। हालात का समय-समय पर आकलन किया जा रहा है ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी रह सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन