{"_id":"6a0d6ebed92da64e53066e54","slug":"sudden-deaths-in-two-separate-incidents-in-shopian-and-srinagar-have-left-people-stunned-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: शोपियां और श्रीनगर में दो अचानक मौतें, कार्डियक अरेस्ट की आशंका से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: शोपियां और श्रीनगर में दो अचानक मौतें, कार्डियक अरेस्ट की आशंका से बढ़ी चिंता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 20 May 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
शोपियां और श्रीनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक किशोरी की अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में दोनों मामलों में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शोपियां और श्रीनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में अचानक हुई मौतों ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। दोनों मामलों में शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos
शोपियां में एक दारुल उलूम के बाहर एक युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पूरी तरह सामान्य स्थिति में था और अचानक गिरने के बाद उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं श्रीनगर के नूरबाग इलाके में एक किशोरी घर में अचानक बेहोश मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ा दी है।