सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir and Ladakh kick off digital census fieldwork verification set for June 1st

Census 2027: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में डिजिटल जनगणना शुरू, एक जून से होगा घर-घर सत्यापन

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 20 May 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें लोग ऑनलाइन स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद 1 से 3 जून तक फील्ड वेरिफिकेशन किया जाएगा।

jammu kashmir and Ladakh kick off digital census fieldwork verification set for June 1st
जनगणना - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है, जो प्रशासनिक और जनसांख्यिकीय रिकॉर्ड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



मुख्य जनगणना अधिकारी और निदेशक (सीपीसीओ) अमित शर्मा ने इसकी औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 17 मई से 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' यानी स्वयं जानकारी भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें लोगों को ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और घर से जुड़ी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, इस डिजिटल पहल का उद्देश्य डेटा की सटीकता बढ़ाना और पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना है। प्रारंभिक चरण में ही इस व्यवस्था को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके बाद 1 जून से 3 जून तक फील्ड वर्क किया जाएगा, जिसमें जनगणना कर्मी घर-घर जाकर दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस दौरान किसी भी गलती को सुधारने के बाद नागरिकों की सहमति से डेटा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


लद्दाख के उपराज्यपाल ने भी इस प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना से नीतियों और विकास योजनाओं को सही दिशा मिलती है और हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सरकार ने बताया कि यह 2027 की जनगणना डिजिटल तकनीक के साथ आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed