सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tourists Arrive at Dal Lake Ahead of Attack Anniversary Say Valley Is Completely Safe and Locals Are Extremely

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की बरसी से पहले डल पहुंचे पर्यटक, बोले-पूरी तरह सुरक्षित है घाटी, लोग बेहद मददगार

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सार

पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकी हमले की पहली बरसी 22 अप्रैल से पहले कश्मीर का माहौल सामान्य नजर आ रहा है। पर्यटक घाटी में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं।

Tourists Arrive at Dal Lake Ahead of Attack Anniversary Say Valley Is Completely Safe and Locals Are Extremely
डल झील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकी हमले की पहली बरसी 22 अप्रैल से पहले कश्मीर का माहौल सामान्य नजर आ रहा है। पर्यटक घाटी में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं। उनका कहना है कि कश्मीर स्वर्ग है और यहां किसी तरह का खतरा नहीं है।

Trending Videos


बता दें कि बायसरन में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। हालांकि अब हालात पूरी तरह से सामान्य होते दिख रहे हैं। डल झील के किनारे बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के पुणे से आए विनोद कुटे ने बताया कि वह पहली बार कश्मीर आए हैं। उन्होंने कहा, कश्मीर सच में जन्नत है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल लेक देखकर दिल को सुकून मिला। यहां किसी भी तरह का कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा। जो डर हमने खबरों में सुना था वैसा कुछ भी यहां नहीं दिख रहा। लोग बहुत मददगार हैं और माहौल पूरा शांत है। एक घटना के आधार पर पूरे कश्मीर को नहीं देखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू से आए पर्यटक यश ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कश्मीर आकर उन्हें बेहद खुशी हुई। पहलगाम भी गए और वहां बहुत अच्छा लगा। यहां हम पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोग ईमानदारी से व्यवहार करते हैं और डर जैसी कोई चीज नजर नहीं आती। सभी देशवासियों को यहां जरूर आना चाहिए।

वहीं दिल्ली से आए एपी शर्मा ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से कश्मीर में हैं और यहां का अनुभव बेहद सुखद रहा। कश्मीर को यूं ही जन्नत नहीं कहा जाता। पहलगाम घटना से पूरा देश दुखी था लेकिन अब यहां माहौल पूरी तरह ठीक है। यहां की वादियों से ज्यादा खूबसूरत यहां के लोग हैं। हवा में मिठास है और मौसम में मासूमियत। हमने शंकराचार्य मंदिर में दर्शन भी किए। हर चीज सामान्य है और कोई खतरा नहीं लग रहा।

इस बीच एक शिकारा चालक गुलाम कादिर ने बात करते हुए कहा कि वह बचपन से ही यह काम कर रहे हैं, लेकिन इस साल कारोबार में गिरावट आई है। पिछले साल इस समय तक बहुत अच्छा काम था और शिकारा खाली नहीं मिलते थे लेकिन इस बार कई शिकारे खाली खड़े हैं। पहलगाम घटना के बाद पर्यटकों की संख्या कम हुई जिसका असर अभी भी दिख रहा है। दुआ करते हैं कि पर्यटक फिर से बड़ी संख्या में आएं ताकि हमारी रोजी-रोटी बेहतर चल सके। पर्यटक बिना किसी डर के कश्मीर आएं। हम स्वागत के लिए हमेशा तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed