सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Drug smuggler Pritam arrested, sent to Kishtwar Jail.

Udhampur News: नशा तस्कर प्रीतम गिरफ्तार, किश्तवाड़ जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler Pritam arrested, sent to Kishtwar Jail.
विज्ञापन
लंबे समय से नशे के कारोबार में था शामिल, उधमपुर पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात तस्कर प्रीतम कुमार निवासी ओमाड़ा मोड़ (उधमपुर) को गिरफ्तार कर किश्तवाड़ जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इलाके में नशे के कारोबार में शामिल था। पुलिस ने निरोधात्मक आदेश के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे जिला जेल किश्तवाड़ भेज दिया गया। उधमपुर पुलिस ने साफ किया है कि वह जिले से नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन

इस साल अब तक की कार्रवाई
1. जनवरी से फरवरी तक : नशा तस्करी के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 2.94 करोड़ रुपये कीमत की 419 ग्राम हेरोइन और करीब 17 किलोग्राम पोस्त दाना बरामद किया गया। तस्करों की 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
2. मार्च से अप्रैल तक : चार मार्च उधमपुर पुलिस ने जखैनी क्षेत्र के कुख्यात और आदतन नशा तस्कर सुजाद अहमद उर्फ ''काका'' को हिरासत में लेने के बाद भद्रवाह जिला जेल भेजा। 28 अप्रैल को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े मुख्य संदिग्धों पर कार्रवाई की।
3. 07 मई : मजालता इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
4. 22 मई : पुलिस ने लाटी क्षेत्र में नशा तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार को अदालत के आदेश के बाद सार्वजनिक नीलामी के जरिए नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की।
5. 23 मई : उधमपुर के समरोली (चिनैनी) में कुख्यात नशा तस्कर तरलोचन दत्त की लाखों रुपये की अवैध व्यावसायिक संपत्ति(सरकारी जमीन पर बनी) को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।
6. 08 जून : उधमपुर पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ दो मुख्य तस्करों को दबोचा।
7. 16 जून : रामनगर पुलिस ने डलसर-रामनगर मार्ग पर नशा तस्कर कृष्ण लाल को 32 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
8. 17 जून : पुलिस ने उधमपुर में नशा तस्करी की काली कमाई से खड़ी की गई व्यावसायिक संपत्ति को बुलडोजर से ढहा दिया। एक अन्य संपत्ति को भी कुर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed