{"_id":"69f2683a957edd372902cffe","slug":"ghodi-silkworm-farmers-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135364-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: फसल प्रभावित होने पर घोरड़ी के रेशम कीट पालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: फसल प्रभावित होने पर घोरड़ी के रेशम कीट पालकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी में बुधवार को रेशम कीट पालकों ने रेशम उत्पादन विकास विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है जिससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
रेशम कीट पालकों के अनुसार मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण फसल प्रभावित हो गई है। कई पालकों के कीट समय से पहले मर गए। खुबटी (कोकून) भी खराब होने के कगार पर है। ऐसे में आजीविका पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
विभाग ने आश्वासन दिया था कि कच्ची खुबटी खरीदकर राहत प्रदान की जाएगी। इसके लिए केंद्र पर बातचीत के लिए बुलाया गया। काफी देर इंतजार करने के बावजूद अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे राजगी और बढ़ गई।
पूर्व बीडीसी चेयरपर्सन आरती शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 200 से अधिक परिवार रेशम कीट पालन करते हैं जिनमें लगभग 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। प्रदर्शनकारियों ने रेशम उत्पादन विभाग के निदेशक से मांग की है कि नुकसान का जल्द आकलन कर प्रभावित पालकों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
Trending Videos