सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, rain, helicopter service affected

Udhampur News: हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित, बरसाती पहन आगे बढ़े श्रद्धालु

विज्ञापन
katra, rain, helicopter service affected
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार देर रात से रिमझिम बारिश के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रही। बुधवार को दिनभर मौसम खराब रहने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
Trending Videos

सुबह से ही कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके बावजूद लगभग 16 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर बरसाती पहनकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ भवन की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर कीचड़ होने के कारण श्रद्धालु सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते रहे लेकिन आस्था में कमी नहीं दिखी। श्राइन बोर्ड, पुलिस, सीआरपीएफ और आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी एवं कर्मचारी यात्रा मार्ग पर तैनात रहे। श्राइन बोर्ड के सफाई कर्मचारी भी मार्ग को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सफाई अभियान में जुटे रहे। दूसरी ओर बैटरी कार और रोपवे सेवा बिना बाधा संचालित होती रही।
श्रद्धालुओं ने घोड़ा, पिट्ठू और पालकी का लाभ उठाया। तापमान में गिरावट आने से श्रद्धालुओं को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed