सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heroin Seized from Youth from Jammu at Nomai Checkpoint; Arrested

Udhampur News: नोमाई नाके पर जम्मू के युवक से हेरोइन बरामद, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 27 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Heroin Seized from Youth from Jammu at Nomai Checkpoint; Arrested
विज्ञापन
कटड़ा। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नोमाई नाके पर चेकिंग के दौरान जम्मू के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है।
Trending Videos

पुलिस चेक पोस्ट नोमाई पर तैनात टीम ने जम्मू की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। जब उसकी निजी तलाशी ली गई तो उसकी पतलून की जेब से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शुभम भंडारी निवासी कच्ची छावनी जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सफलता के बाद पुलिस ने समाज से नशे को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। साथ ही आम जनता से अपील की है कि वे नशीली गतिविधियों की जानकारी पुलिस से साझा कर सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed