{"_id":"6a3448e35685c4fe630b3b2f","slug":"information-about-schemes-provided-through-a-photo-exhibition-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-137269-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: फोटो प्रदर्शनी से दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: फोटो प्रदर्शनी से दी योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रियासी के नई बस्ती इलाके में केंद्र सरकार के ''बारह वर्ष बेमिसाल'' कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रियासी के नई बस्ती इलाके में केंद्र सरकार के ''बारह वर्ष बेमिसाल'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई गई जिसके माध्यम से आम लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय विधायक कुलदीप राज दुबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप राज दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की झड़ी लगी है और रियासी जिले में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं।
हाल में कटड़ा से कुलगाम तक सड़क मार्ग का निर्माण भी इसी विकास का हिस्सा है और जल्द ही कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर ठंडे और मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। माड़ी, गढ़ी मोड़ और गीता नगर की ओर आने-जाने वाले राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट पवन देव सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्की चाड़क, मंडल प्रधान करण देव सिंह, उपप्रधान सुरिंदर शर्मा और वरिष्ठ नेता चमन लाल भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।