{"_id":"6a3845ee83761fb98408bf54","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-137393-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ओवरलोडिंग से यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ओवरलोडिंग से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
रियासी।सलाल के ग्रामीण।फोटो स्तोत्र,ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के कुछ क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन वाहनों द्वारा ओवरलोडिंग और अनियमित संचालन किए जाने से यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। यात्रियों के अनुसार उधमपुर-टिकरी और रामनगर क्षेत्र के कुछ मार्गों पर गाड़ियां बीच-बीच में लंबे समय तक रुकती हैं और कई मामलों में ओवरलोडिंग की स्थिति भी बन जाती है, जिससे सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है।
यात्रियों के अनुसार कई वाहन निर्धारित समय पर स्टैंड से रवाना होने के बाद रास्ते में अतिरिक्त सवारियों के इंतजार में कुछ समय तक रुकते हैं। इसके चलते यात्रियों का समय खराब होता है। वहीं खासकर शाम के समय में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने के कारण सफर असुविधाजनक होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। निर्धारित समय से अधिक देरी होने के बाद कुछ चालक समय की भरपाई करने के उद्देश्य से तेज गति से वाहन चलाने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों की नियमित निगरानी कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
शाम को कार्यालय से आते हुए गाड़ियों में इतनी अधिक भीड़ होती है कि सफर करना मुश्किल हो जाता है। कई बार खड़े होने तक की जगह नहीं होती है।- रोहन ठाकुर।
गाड़ी समय पर स्टैंड से निकलती तो है लेकिन रास्ते में कई जगह रुक- रुक कर चलती है जिससे घर पहुंचने में काफी परेशानी होती है।- निशा देवी।
वाहन की धीमी गति के चलते कई बार दुकान पर पहुंचने में देरी हो जाती है जिससे दुकान के काम पर असर पड़ता है।- राजेश कुमार।
प्रशासन से मांग है कि समस्या हा समाधान किया जाए ,ताकि यात्रियों को सफर करने में राहत मिल सके।- चंचला देवी
नियमों के उल्लंघन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई चालक ओवरलोडिंग करता हुआ या यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- मुद्दसिर इकबाल,एआरटीओ।