सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Instructions to accelerate the work under the PM Surya Ghar Yojana.

Udhampur News: पीएम सूर्य घर योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions to accelerate the work under the PM Surya Ghar Yojana.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


उधमपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला उपायुक्त मिंगा शेरपा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संबंधित अधिकारियों, सूचीबद्ध विक्रेताओं तथा संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्ततृ चर्चा हुई।

बैठक के दौरान जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के कार्यकारी अभियंता ने योजना की वर्तमान स्थिति संबंधी विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन में प्राप्त कुल आवेदनों, विक्रेताओं को किए गए आवंटनों, लंबित मामलों तथा अब तक स्थापित सौर रूफटॉप प्रणालियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने जेपीडीसीएल तथा सूचीबद्ध विक्रेताओं को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों और लंबित स्थापना कार्यों के बीच की दूरी को शीघ्र समाप्त किया जाए। उन्होंने योजना के लाभों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन


मिंगा शेरपा ने संबंधित अधिकारियों एवं विक्रेताओं को लंबित सौर रूफटॉप प्रणालियों की स्थापना में तेजी लाने तथा जिले में आवंटित सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिकाधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित पक्ष समर्पित भाव से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed