{"_id":"6a2c621f5e41acd36907a512","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-137068-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग से यात्रा का समय आधा रह गया : जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग से यात्रा का समय आधा रह गया : जितेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान केद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर और पूरे जम्मू-कश्मीर के बदलते परिदृश्य पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। उन्होंने चिनैनी-नाशरी खंड पर स्थित ऐतिहासिक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे न केवल यात्रा का समय आधा रह गया है, बल्कि हर मौसम में संपर्क भी सुनिश्चित हुआ है। इसके साथ ही इस राष्ट्रीय गलियारे पर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मौजूदा संरचना के समानांतर एक और अतिरिक्त डबल-ट्यूब सुरंग के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई है।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक और चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का जिक्र किया। साथ ही वंदे भारत ट्रेन सेवाओं की शुरुआत और दूरदराज के पहाड़ी इलाकों के लिए धार रोड के चौड़ीकरण जैसी परियोजनाओं को बड़ी उपलब्धि बताया। इसके अतिरिक्त, उधमपुर के प्रसिद्ध स्थानीय डेयरी उत्पाद कलाड़ी को मिले जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद पहल के तहत इसके वैज्ञानिक विकास और शेल्फ-लाइफ को बढ़ाकर स्थानीय उत्पादकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रास्ते खोले जा रहे हैं।
मंत्री ने कठुआ में स्थापित बायोटेक इंडस्ट्रियल पार्क, लैवेंडर मिशन और उधमपुर के मानतलाई क्षेत्र में पर्यटन के विकास को ज्ञान-आधारित उद्योगों और सतत आर्थिक विकास का नया स्तंभ बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला योजना की सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि इन कदमों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाया है।