फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: लहराया 200 मीटर लंबा तिरंगा, भव्य रैली में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। हर घर तिरंगा अभियान तथा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ज़िला प्रशासन डोडा द्वारा सोमवार को गणपत मोड़ से गणपत पुल तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। 200 मीटर लंबे विशाल राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली इस रैली ने पूरे डोडा शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

रैली को उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल और एसएसपी डोडा कार्तिक श्रोत्रिय ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, विभागीय कर्मचारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने विशाल तिरंगे को अपने हाथों में थामकर गणपत मोड़ से गणपत पुल तक मार्च किया। इस दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ आगे बढ़ते लोगों का दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा और लोगों में राष्ट्रीय एकता व गौरव की भावना को और मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डोडा ने रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रैली के माध्यम से ज़िला प्रशासन ने ज़िलेवासियों को एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed