{"_id":"6a835f0853795476e2096877","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103921-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया, तीन बच्चों को श्रम कार्य से मुक्त करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया, तीन बच्चों को श्रम कार्य से मुक्त करवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। जिला टास्क फोर्स रियासी ने सोमवार को कटड़ा बाजार में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर तीन बच्चों को श्रम कार्य से मुक्त करवाया। यह कार्रवाई बच्चों के बचाव, संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। इसमें श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन रियासी, चाइल्ड हेल्प डेस्क कटड़ा और जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) रियासी की टीमें शामिल थीं।
अभियान के दौरान कटड़ा बाजार में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन बच्चों को श्रम कार्य में संलिप्त पाया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को मुक्त करवाकर सुरक्षित संरक्षण में लिया। बच्चों को आवश्यक परामर्श देने के साथ उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी करवाया गया। इसके बाद डीडी एंट्री दर्ज कर तीनों बच्चों को आगे की कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) रियासी के समक्ष पेश किया गया।
सीडब्ल्यूसी द्वारा बच्चों की देखभाल, संरक्षण, पुनर्वास एवं उनके पुनर्स्थापन से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन रियासी के जिला समन्वयक मोहम्मद सलीम, चाइल्ड हेल्प डेस्क कटड़ा के अधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारी कपिल शर्मा एवं संबंधित सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जिला बाल संरक्षण इकाई रियासी की ओर से सौरव सनमौत्रा और अमन शर्मा ने भी अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त रियासी संजय कुमार भट्ट ने कहा कि श्रम विभाग और जिला प्रशासन जिले को बाल श्रम से मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को श्रम में लगाने वाले व्यक्तियों या प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नियोक्ताओं और आम लोगों से चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की अपील की।