फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सीआरपीएफ ने चलाया पौधरोपण अभियान, 1000 पौधे लगाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल) की 187 बटालियन द्वारा कैम्प परिसर तथा शारदा पीठ ऋषि मॉडल स्कूल, बट्टलबालियां में एक विशाल पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बटालियन के कमांडेंट मनीष कुमार यादव के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संतुलन, छाया तथा फल देने वाली विभिन्न प्रजातियों (आम, आंवला, अमरूद, जामुन, चिनार और शीशम) के कुल 1000 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों और शिक्षकों ने पर्यावरण सुरक्षा तथा हरियाली के विस्तार को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed