फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भांबला मारपीट मामले में सभी चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। भांबला में दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में रियासी पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के तुरंत बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 4 सितंबर 2026 को शाम करीब चार बजे पुलिस थाना पौनी में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 332(सी), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार लाठी-डंडों से लैस चार लोग भांबला पेट्रोल पंप के पास स्थित एक दुकान में जबरन घुस गए और वहां मौजूद सचिन पुरी के साथ कथित तौर पर मारपीट की। मारपीट में सचिन पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने कार्तिक उप्पल निवासी राह सलयोटे, जिला रियासी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर से बाहर फरार हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने भांबला चौक पर प्रदर्शन कर मार्ग भी बंद किया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रियासी ने फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने के साथ तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।
पुलिस ने रियासी के अलावा जम्मू-कश्मीर के अन्य क्षेत्रों तथा केंद्र शासित प्रदेश से बाहर भी कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लगातार प्रयासों के बाद तीनों फरार आरोपियों को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम शर्मा पुत्र रतन लाल निवासी गोधर, तहसील पौनी, जिला रियासी, मोहित शर्मा पुत्र रतन लाल निवासी गोधर, तहसील पौनी, जिला रियासी तथा अनमोल सूदन पुत्र रोमेश चंदर निवासी राह सलयोटे, तहसील चौकी चौरा, जम्मू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई पीएसआई अमित शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रविंदर सिंह, एसएचओ पौनी तथा डीएसपी एसओजी पौनी स्मृति शर्मा की देखरेख में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। रियासी पुलिस ने कहा कि अपराध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने के लिए आरोपी चाहे कहीं भी छिपें उन्हें गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed