{"_id":"6aa1a21d055dbc68420a2557","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-140333-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीएमसी अस्पताल में 108 एम्बुलेंस सेवा पर सवाल, चार घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीएमसी अस्पताल में 108 एम्बुलेंस सेवा पर सवाल, चार घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जीएमसी अस्पताल में मंगलवार देर रात जिब पाली क्षेत्र से उपचार के लिए लाए गए मरीज के परिजनों को 108 एम्बुलेंस के लिए करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। काफी इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा से संपर्क किया। इसके बाद मगोत्रा ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
सूचना मिलते ही अध्यक्ष सुमित मगोत्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और मरीज के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मरीज की स्थिति को देखते हुए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और अस्पताल प्रशासन से एम्बुलेंस उपलब्ध कराने को कहा। उनके हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और मरीज को आगे के उपचार के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद यह सवाल भी उठता है कि यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जान-पहचान न हो तो क्या उसे एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा के लिए इसी तरह घंटों इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल में दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज और उनके परिजन पहले ही आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा समय पर उपलब्ध न होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है और गंभीर मरीजों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
इस अवसर पर सुमित मगोत्रा ने कहा कि अस्पताल में कोई भी व्यक्ति खुशी से नहीं आता। मरीज और उसके परिजन पहले ही चिंता और परेशानी में होते हैं। ऐसे में गरीब परिवार को एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा के लिए घंटों इंतजार करना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जरूरतमंद लोगों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य सेवाएं और एम्बुलेंस उपलब्ध कराना सरकार तथा प्रशासन की जिम्मेदारी है। मगोत्रा ने अस्पताल प्रशासन से 108 सेवा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बनने के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की।