फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: हाईवे पर धरमथल के पास पस्सी गिरने से एक ट्यूब बंद, दूसरे मार्ग से हो रही आवाजाही

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी से उधमपुर के बीच में धरमथल में पहाड़ खिसकने से उधमपुर से श्रीनगर जाने वाली एक ट्यूब बंद हो गई जबकि दूसरे मार्ग से दोनों ओर से गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक पहाड़ खिसक गया। इससे उधमपुर से घाटी जाने वाली ऊपर वाली ट्यूब बंद हो गई। मार्ग बंद होने के बाद गाड़ियों को समरोली से डायवर्ट किया जा रहा था लेकिन धरमथल व प्रेम मंदिर के निकट मार्ग सिंगल लेन होने की वजह से जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। गाड़ियों की एक ट्यूब बंद होने के कारण लोगों के लिए परेशानियां खड़ी हो गईं। जो लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे उन्हें उक्त स्थान पर कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ीं। रविवार शाम छह बजे के बाद बड़ी गाडि़यों के आगे जाने पर रोक लगा दी गई जबकि श्रीनगर से जम्मू की तरफ आवाजाही सुचारू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed