{"_id":"6a2afc383c03ac374606fec7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-137023-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सीएम से नहीं हो पाई मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सीएम से नहीं हो पाई मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। स्थायी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल वीरवार को भी जारी रही, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि वीरवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक के बाद कोई समाधान निकल सकता है, लेकिन मुलाकात न हो पाने के कारण कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया। यूनियन के जेके यूटी के चेयरमैन डेविड संधू ने बताया कि डायरेक्टर लोकल बाडी, जम्मू से बैठक के साथ वे अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने श्रीनगर पहुंचे हैं लेकिन वीरवार को मुलाकात संभव नहीं हो सकी। अब मुख्यमंत्री से बैठक के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
इधर, बीते 15 दिन से लगातार जारी हड़ताल के कारण शहर में जगह जगह कचरे के ढेर लग चुके हैं और शहरवासी दुर्गंध के कारण परेशान हो रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन उधमपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि फिलहाल हड़ताल जारी है और अगर सरकार की तरफ से जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।