{"_id":"6a31982e728e83e77f046015","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-137200-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 15.96 लाख से तीन सरकारी स्कूलों में बनेगी बाउंड्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 15.96 लाख से तीन सरकारी स्कूलों में बनेगी बाउंड्री
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनी परेशानी होगी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों की सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जल्द ही तीन सरकारी स्कूलों की बाउंड्री बनाने का काम पूरा किया जाएगा। इन कार्यों पर कुल 15 लाख 96 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभागीय जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय पट्ठी, प्राथमिक विद्यालय सेरी मोहल्ला गंडाला और प्राथमिक विद्यालय लोअर सोरप में बाउंड्री का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय के लिए 5.32 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक वर्तमान में इन स्कूलों में बाउंड्री नहीं होने अथवा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खुले परिसर में लावारिस पशुओं की आवाजाही, स्कूल संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा तथा छात्रों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है। बाउंड्री बनने से स्कूल परिसरों की स्पष्ट सीमा निर्धारित होगी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही स्कूल की परिसंपत्तियों की सुरक्षा भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। मोहिंदर पाल, प्रेम नाथ, संदीप शर्मा, सुरिंदर गुप्ता व अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से इन विद्यालयों में बाउंड्री निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। बाउंड्री बनने से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि स्कूलों का समग्र वातावरण भी बेहतर होगा, जिससे बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्कूलों की बाउंड्रीबाल के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
-- शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग