{"_id":"6adbb62e173a9892bc0e7dae","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142086-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एपीएस उधमपुर के फेंसिंग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार रजत, दो कांस्य पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एपीएस उधमपुर के फेंसिंग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार रजत, दो कांस्य पदक जीते
विज्ञापन
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) उधमपुर के खिलाड़ियों ने एसजीएफआई केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय अंतर-जिला फेंसिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 10 से 16 अक्तूबर 2026 तक खेल गांव नगरोटा में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने चार रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ ही सभी छह पदक विजेताओं ने एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर के 38 विद्यार्थियों के दल ने भाग लिया। इसमें 17 लड़के और 21 लड़कियां शामिल थीं। खिलाड़ियों ने उत्साह, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मंतव्य महाजन (कक्षा 11वीं ई, अंडर-19 सेबर), आरव शर्मा (कक्षा 9वीं एच, अंडर-17 एपी), इकजस सिंह (कक्षा 7वीं एच, अंडर-14 फॉइल) और अश्वथी शर्मा (कक्षा 10वीं ए) ने रजत पदक जीते। वहीं, वरुण शर्मा (कक्षा 12वीं-सी, अंडर-19 फॉइल) और वैभवी राय (कक्षा 8वीं-जे) ने कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी छह पदक विजेताओं का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की अहम भूमिका रही। विद्यालय के फेंसिंग कोच राहुल प्रसार के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने भी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति बड्याल ने सभी पदक विजेताओं और कोच राहुल प्रसार को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।