सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा :डीआईजी ने रामबन में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
रामबन। डीकेआर रेंज की पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शुक्ला ने वीरवार को जिला पुलिस कार्यालय रामबन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सुरक्षा स्थिति, कानून-व्यवस्था तथा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का आकलन किया। बैठक में सेना, सीआरपीएफ, पुलिस, सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आईबी, सीआईडी, यातायात पुलिस तथा सिविल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

डीआईजी सरगुन शुक्ला ने सभी सुरक्षा एवं नागरिक एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयासों के महत्व पर बल दिया। जिला प्रशासन से तैनात बलों के लिए उचित आवास एवं आवश्यक लॉजिस्टिक सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने उच्च सतर्कता बनाए रखने, चौबीसों घंटे क्षेत्र प्रभुत्व, तथा ऊपरी क्षेत्रों में काउंटर-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएपीएफ अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा ड्यूटी पर तैनात जवानों को उनकी जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों से पूर्व परिचित कराया जाए। उन्हें पर्याप्त रूप से अनुकूलित किया जाए। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को ‘हनी ट्रैप’ जैसी भ्रामक रणनीतियों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों से शुक्ला ने मानवीय पुलिसिंग के महत्व पर बल दिया और सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ संवेदनशील एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed