सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu Kashmir news

Udhampur News: सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो उछाल, रसोई पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ

संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
उधमपुर। रमन, सब्जी विक्रेता। सब्जियों के दामों में उछाल वाली खबर के साथ। संवाद।
विज्ञापन
उधमपुर। शुक्रवार को सब्जी मंडी में अवकाश समाप्त होने के बाद बाजार खुलते ही कई सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय सब्जी मंडी में अवकाश के बाद कारोबार शुरू होते ही कई सब्जियों के दाम बढ़ गए। सबसे अधिक बढ़ोतरी टमाटर के दाम में देखने को मिली। जो टमाटर पहले 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह मंगलवार को 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। अधिकांश सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि खीरा और लौकी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राहकों ने बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले से ही रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हैं और अब सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है।
विज्ञापन

पहले और अब के दाम (प्रति किलो)
सब्जी पहले के भाव अब के भाव

टमाटर 40 60
करेला 30 70
भिंडी 40 60
गोभी 50 60
यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो आम आदमी के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल हो जाएगा।- सुरेश शर्मा, ग्राहक।

इस मौसम में सब्जियों का उत्पादन कम हो जाता है, जब बाजार में आवक कम और मांग अधिक होती है तो कीमतों में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है।- रमन, सब्जी विक्रेता।

महंगाई पहले से ही ज्यादा है और सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। टमाटर समेत कई सब्जियां महंगी होने से घर का बजट बिगड़ रहा है।- सुनीता देवी, ग्राहक।

मंडी में सप्लाई कम और मांग ज्यादा होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले समय में टमाटर तो 100 रुपये प्रति किलो भी बीकेगा।- मोहन लाल, सब्जी विक्रेता।

उधमपुर। रमन, सब्जी विक्रेता। सब्जियों के दामों में उछाल वाली खबर के साथ। संवाद।

उधमपुर। रमन, सब्जी विक्रेता। सब्जियों के दामों में उछाल वाली खबर के साथ। संवाद।

उधमपुर। रमन, सब्जी विक्रेता। सब्जियों के दामों में उछाल वाली खबर के साथ। संवाद।

उधमपुर। रमन, सब्जी विक्रेता। सब्जियों के दामों में उछाल वाली खबर के साथ। संवाद।

उधमपुर। रमन, सब्जी विक्रेता। सब्जियों के दामों में उछाल वाली खबर के साथ। संवाद।

उधमपुर। रमन, सब्जी विक्रेता। सब्जियों के दामों में उछाल वाली खबर के साथ। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed