{"_id":"6a7a34dc739e5f2e85034c1a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-139153-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर मांगी सुख समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर मांगी सुख समृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
सावन का महीना जारी है और कई लोगों ने सोमवार का व्रत रखा और विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। फूल, बेलपत्र, धतूरा, दूध और अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए देविका सेवा दल की ओर से मंदिर में प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। सेवा दल से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं को खीर बांटकर सेवा की।
कोट
सावन का सोमवार हिंदुओं के लिए विशेष आस्था का दिन होता है। भगवान शिव की पूजा कर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सावन में भगवान शिव की पूजा करने से मन को विशेष शांति मिलती है।
विज्ञापन
- सुनील खजूरिया
मैंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखा है। भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की है।
- शिवानी देवी, स्थानीय निवासी
हम ऐसे भी मंदिर आते हैं हर सोमवार को लेकिन अभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितति करने आए हैं। सावन, शिवरात्रि और भी धार्मिक कार्यक्रमों में सेवा दल की ओर से भंडारा कराया जाता है। दल से सभी लोग मिल कर सेवा देते हैं।
- रोहन डोगरा, स्थानीय निवासी
सावन के सोमवार के अवसर पर देविका सेवा दल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खीर का प्रसाद वितरित किया गया। शिवरात्रि के अवसर पर भी पूरे दल की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है।
- गौरव खजूरिया, स्थानीय निवासी