{"_id":"6ade5c8d4f552bb18b0dea3d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142193-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
उधमपुर। गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पोषण परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सुई-1 में गोद भराई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम सुपरवाइजर सोनिका शर्मा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज बाला की देखरेख में आयोजित समारोह में एक गर्भवती महिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की गई। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और लाभार्थियों सहित करीब 18 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मातृ स्वास्थय, पोषण, शिशु देखरेख तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया।
सोनिका शर्मा ने महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था में संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने से मां और बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं में पोषण सामग्री भी वितरित की गई।